देव उठान एकादशी पर आज श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार और संकीर्तन

भरतपुर, देव उठान एकादशी के शुभ और पावनअवसर पर आज मंदिर श्री सत्यनारायण जी एवम खाटू श्याम जी पुराने डाक खाने कोतवाली बाज़ार स्तिथ श्याम  बाबा  का भव्य श्रंगार किया जाएगा और शाम 7:30  बजे से संकीर्तन हम लाडले खाटू वाले के मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा  किया जायेगा जिसमे मंडल के सदस्यों द्वारा बाबा की ज्योत प्रज्जावलित की जायेगी और बाबा श्याम के मीठे मीठे भजनों साथ संकीर्तन किया जायेगा । बाबा श्याम का जन्म दिवस होने कि वजह से मेवे का केक की प्रसादी लगाई जाएगी जिसमे भक्तों से विशेष अनुरोध हे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पधार कर संकीर्तन का आनंद उठाएं और ठाकुर जी का दर्शन कर लाभान्वित होवे । संकीर्तन के उपरांत सभी भक्त जनों में प्रसादी वितरण किया जायेगा । ये जानकारी मंदिर के महंत कृष्ण कांत महाराज ने दी।