गुढा के हरजी राम पहाडी के कुण्डाधाम में भव्य चातुर्मास का आयोजन

उदयपुरवाटी l उपखंड क्षेत्र के गुढागोडजी कस्बे के प्राचीन हरजीराम बाबा स्थित कुण्डाधाम में इस बार नोसल कोटडी पर्वतसर धाम के प्रसिद्ध दादूपंथी संत मनोहर दास महाराज के सानिध्य में चतूर्मास का आयोजन किया जा रहा हैं । ओंकार सिंह,पवन भेड़ा सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि 13 जूलाई बुधवार को सांय सत्संग का कार्यक्रम होगा तथा गुरुवार सुबह 9:15 बजे गोपीनाथ जी मन्दिर से कुण्डाधाम पहाडी तक कलश यात्रा निकाली जाएगी । प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कथावाचक मोहनदास कुमावत के द्वारा दादूवाणी एव भक्त माल कथा सुनाई जायेगी । सुमेर सिंह राव