श्रावण मास में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन

श्रावण मास में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन पिलानी (केपी रूथला) कस्बे में श्रावण मास के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस बार भी संकट मोचन हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना सुंदरकांड पाठ हवन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन जखोडिया कृषि फार्म पहाड़ी रोड गौशाला मार्ग पर आयोजित किया गया ।श्रावण मास में समाजसेवी, गौ भक्त ,धर्में अनुरागी, राधेश्याम जखोडिया की पावन तपोस्थली पर हजारों व्यक्तियों ने सवामणी प्रसाद में सम्मिलित होकर इस पुण्य आत्मा को याद किया एवं आपके द्वारा किए गए नेक कार्य को याद कर उनके विचारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियो का आदर सत्कार सम्मान जखोडिया परिवार के परिजन पवन कुमार ,सुनील कुमार जखोडिया एवं समस्त परिजनों ने विनम्रता पूर्वक आदर सत्कार किया। पिलानी प्रेस परिषद वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रुथला ने इस नेक सांस्कृतिक कार्य की सराहना की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। समाजसेवी गौ भक्त राधेश्याम जखोडिया की स्मृति में इनके परिजनों के द्वारा जखोडिया कृषि फार्म पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया।