बाबा के जन्मोत्सव पर किया श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार और संकीर्तन

भरतपुर, देव उठनी एकादशी के शुभ और पावन  अवसर पर  मंदिर श्री सत्यनारायण जी एवम खाटू श्याम जी पुराने डाक खाने के पीछे कोतवाली बाज़ार स्तिथ श्याम  बाबा  का भव्य श्रंगार किया गया और शाम 7:30  बजे से संकीर्तन हम लाडले खाटू वाले के मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा  बाबा की ज्योत जलाकर कीर्तन का शुभारंभ किया जिसमे बाबा श्याम के मीठे मीठे भजनों साथ संकीर्तन किया गया और बाबा श्याम का जन्म दिवस होने कि वजह से मेवे का केक की प्रसादी लगाई गई  जिसमे भक्तों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पधार कर संकीर्तन का आनंद उठाया और ठाकुर जी का दर्शन लाभ भी लिया संकीर्तन के उपरांत सभी भक्त जनों में प्रसादी वितरण किया गया ।  ये जानकारी मंदिर के महंत कृष्ण कांत महाराज ने दी ।