विश्वकर्मा जयंती पर निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान


विश्वकर्मा जयंती पर निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा 


रानीपुरा(बूंदी) 3 जनवरी, कस्बे में  विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जांगिड़ समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बेजान नदी किनारे स्थित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना करके 21 कलस गाजे बाजे व डीजे के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई। डीजे पर लोग भजनों की मधुर स्वर लहरिया गुज रही थी महिलाएं मंगल गान करती हुई चल रही थी इसी के साथ डीजे में भजनों पर युवक युवती, महिलाएं पुरुष झूम झूम कर नाचते गाते भगवान विश्वकर्मा  के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा पटाखे चलाकर फल वितरण करके स्वागत किया गया, शोभा यात्रा गुर्जर मोहल्ले होते हुए ठाकुर जी मंदिर पुराने बाजार से मेन बस स्टैंड प्रमुख  मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची जहां पर महा आरती व मंत्र पुष्पांजलि के बाद मंदिर भगवान विश्वकर्मा भोलेनाथ आदि देवी-देवताओं के जयकारों से गूंज उठा भगवान विश्वकर्मा के भोग लगाकर मौजूद सभी ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की इस दौरान विशिष्ट अतिथि हरिकिशन जांगिड़ रहे महा आरती में विक्रम जांगिड़ विकास , पंकज , पप्पू लाल, विशाल आदित्य समाज बंधुओं ने सहयोग किया।