बूंदी: भगवान महावीर जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा

शोभा यात्रा में नाचते गाते चले लोग, महिला बैंड रहा मुख्य आकर्षण

 शहर में जगह-जगह लगे स्वागत द्वार, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब 

बूंदी 3 अप्रैल। महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म उत्सव पर जैन समाज ने निकाली भव्य विशाल शोभायात्रा विभिन्न तरह के बैंड की धुन पर नाचते गाते सुव्यवस्थित पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे महिला पुरुष शोभायात्रा मलाशाह मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चौगान जैन मंदिर पहुंची जहां भगवान महावीर का अभिषेक, प्रसादी का आयोजन हुआ।
 मार्गों में कहीं जगह विभिन्न संगठनों समाजों द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही अहिंसा सर्किल पर जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने भी पुष्प वर्षा कर  शोभा यात्रा का स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज बंधुओं ने भाग लिया।