उदयपुरवाटी में विश्व आदिवासी दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम
कल होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी ।
कस्बे के निकट भेरूघाट ,बागोरा में स्थित मीणा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस पर कल मंगलवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
आदिवासी सेवा संस्थान उदयपुरवाटी के तहसील अध्यक्ष राम सिंह मीणा ने बताया कि 9 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे विश्व आदिवासी दिवस मीणा छात्रावास भेरूघाट, बागोरा में आयोजित होगा। आदिवासी सेवा संस्थान उदयपुरवाटी के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । उदयपुरवाटी मीणा समाज के मीडिया प्रभारी सुमेर सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सभी मातृभूमि प्रेमी, जल, जंगल, जमीन के रखवाले धरतीपुत्र दूर दराज से मीणा सरदार भाग लेंगे।