बूंदी : हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा वाहन यात्रा का आयोजन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
 कोटा संभाग 

बूंदी 14अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा वाहन यात्रा का आयोजन  लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला की प्रेरणा से और विधायक अशोक डोगरा एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजयुमो बूंदी द्वारा भव्य तिरंगा वाहन रैली नवल सागर पार्क गणेश व्यायाम शाला से निकल जाएगी जो प्रकाश टॉकीज सूरज जी का बड़, तिलक चौक, सदर बाजार, चौगान गेट, इंदिरा मार्केट, कोटा रोड, होते हुए सुर्य मल मिश्रण चौराहा पहुंचेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूंदी वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आवाहन किया।
इस उपलक्ष में तिरंगा वितरण नवल सागर पार्क पर प्रातः 11 बजे ही किया जाएगा।
इस दौरान एडोकेट मुकेश जोशी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नुपुर मालव, संचित अग्रवाल, नवीन चतुर्वेदी , भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजना जोशी, नीरज कुमार वर्मा,  चेतराम सैनी, विनोद श्रृंगी, आदि ने तिरंगा वितरण किया।