Kota: टोंक के रीट सेंटर पर आधो को मिला पेपर,सूचना पर भाजपा किसान नेता राकेश नायक कोटा से पहुंचे
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 26फरवरी। युवा बेरोजगारों की सबसे बड़ी आस रीट पेपर की अव्यवस्थाएं थमने का नाम नही ले रही है। रविवार को टोंक के लहन कस्बे में रीट परीक्षा की दूसरी पारी के पेपर कम पड़ गए और लगभग आधे अभ्यर्थियों को पेपर नही मिला जो लगभग डेढ़ घंटे बाद हो सका। सूचना मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक साथियों सहित कोटा से टोंक के लिए रवाना हुए। नायक ने बताया कि कांग्रेस सरकार बेईमान पेपर लीक माफिया को तो पेपर ईमानदारी से उपलब्ध करवा देती है और सालो से तैयारी कर रहे युवाओं को सेंटर पर पेपर से महरूम करने की साजिशे रची जा रही है। पहले पेपर का ट्रक पलटा, फिर बस के पेपर हल हुए,फिर मेरिज गार्डन के और अब तो आधे से ज्यादा बेरोजगारों को पेपर ही नही मिले।टोंक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम चावला ने बताया कि अभ्यर्थियों और अभिभावकों के हंगामे के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद अभयथियो को पेपर मिला जिसे देने से आरंभ में अभ्यर्थियों ने मना किया तो बलपूर्वक जबरन पेपर दिलवाया गया जो स्पष्ट रूप से तानाशाही है।नायक ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की और जबरन बलपूर्वक पेपर दिलाने और युवा बेरोजगारों की आवाज को दबाने पर कड़ा विरोध प्रकट किया साथ ही नायक ने प्रशासन के माध्यम से राजस्थान सरकार को टोंक के परीक्षा केंद्र का पेपर पुनः कराने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।इस अवसर पर जिला सदस्य मनु प्रताप, भाजपा नेता लोकेश गुप्ता, सतीश गोचर,जगदीश वर्मा, दीपक बघेरवाल आदि नायक के साथ रहे।