Kota: नदी पार क्षेत्र के दुर्गा नगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पदयात्रा निकाली

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान 

कोटा 11 मार्च। नदी पार क्षेत्र कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 31 दुर्गा नगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पदयात्रा निकाली गई जिसमें  यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने लोगों की जन समस्या सुन और कुशल क्षेम पूछ कर संबंधित अधिकारियों को जन समस्या का निवारण करने के लिए निर्देश दिए एवं राजस्थान सरकार के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उनके बारे में लोगों को बताया एवं अवगत कराया। 
साथ ही शांति धारीवाल ने कोटा शहर में जो विकास के कार्य करवाए गए हैं उनके बारे में भी लोगों को अवगत कराया एवं बताया की इस अवसर पर कोटा उत्तर के दोनों ब्लॉक अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर एडवोकेट ललित कुमार शर्मा नदी पार क्षेत्र के सभी पार्षदो व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता वार्ड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।