Bundi: प्रताड़ित पुजारियों ने जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

ग्राम अड़ीला के लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी को बाहुबली कर रहे हैं बार-बार प्रताड़ित

 राजस्थान में बार-बार हो रही है पुजारियों के साथ घटनाओं से पुजारियों में भारी रोष

 बूंदी 1 मई। राजस्थान पुजारी सेवक संघ बूंदी जिला अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि ग्राम अडीला तहसील केशोरायपाटन जिला बूंदी में प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर पर सैकड़ों वर्षो से सेवा पूजा कर रहे पुजारियों को प्रताड़ित कर पलायन करने को मजबूर कर रहे हैं । 
साथ ही बताया कि क्षेत्र में जमीनों की कीमतें काफी बढ़ रही है और बाहुबलियों की मंदिर की जमीन (ढोहली) पर नजर है ताकि उस भूमि को औने पौने दामों पर बेच सकें इस वजह से पुजारियों को प्रताड़ित कर उनके कामों में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है जान माल का लगातार खतरा बना हुआ है और न्याय व सुरक्षा की मांग को लेकर जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की।
 इस दौरान संदीप चतुर्वेदी बंशीलाल शर्मा घनश्याम शर्मा गौरी शंकर शर्मा शर्मा महेंद्र शर्मा गोविंद पाराशर गिर्राज पाराशर दुर्गाशंकर पाराशर एडवोकेट गिरधर गोपाल गोस्वामी एडवोकेट मुकेश जोशी एडवोकेट सहित कई पुजारी मौजूद रहे।