जयपुर। भारत और इंग्लैण्ड के बीच खेले गये तीसरे वनडे मैच में हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। रविवार 17 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरे और अंतिम वनडे में हार्दिक ले 24 रन देकर 4 विकेट झटके वहीं बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 रन बनाये। हार्दिक ने इंग्लैंड को पांच विकेट से रौंदने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ, रोहित शर्मा की टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीत ली।
बल्ले और गेंद दोनों के साथ हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीकांत, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और युवराज सिंह के बाद भारत के लिए एकदिवसीय मैच में चार-विकेट लेने और एक अर्धशतक बनाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20 आई में, हार्दिक ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए और फिर 33 रन देकर चार विकेट लेकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।
वह अब तक के पहले और एकमात्र भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने एकदिवसीय और टी20ई दोनों में अर्धशतक बनाया और चार विकेट लिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, अब तक 56 खिलाड़ियों ने एक ही वनडे मैच में अर्धशतक बनाया है और चार विकेट लिए हैं और पांच क्रिकेटरों ने टी20 में यह कारनाम किया है।
केवल हार्दिक और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई T20I कप्तान शेन वॉटसन ही दो क्रिकेटर हैं जिन्होंने एकदिवसीय और T20I दोनों में अर्धशतक बनाया है और चार बल्लेबाजों को आउट किया है।