उच्च न्यायालय के एडवोकेट प्रमोद सैनी पौंख ने अपना जन्मदिन रक्तदान कर के मनाया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
पौंख निवासी राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के एडवोकेट प्रमोद सैनी पौंख ने अपने राजनीति गुरु नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा से प्रेरित होकर अपना 31 वा जन्मदिन हर साल की भाती पिंक सिटी ब्लड बैंक में केंसर पीड़ितों को अपना रक्त देकर जन्मदिन मनाया व अपने जीवन में 17 बार रक्तदान कर चुके है एडवोकेट प्रमोद ने बताया की ज़रूरत मंद पीड़ितों को रक्तदान करने से मन को शांति मिलती है वह रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है , हर मानव प्राणी को जीवन में एक वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान आवश्यक करना चाहिए उस से मनुष्य स्वयं भी स्वस्थ रहता है व अन्य मनुष्य की भी जान बचाई जा सकती है इस मोके पर NSUI के पूर्व संयोजक रोहित ख्यालिया ,एडवोकेट भानु प्रताप सैनी , एडवोकेट नेम सिंह गुर्जर, एडवोकेट हेमंत सिंह शेखावत , मालीराम यादव , मोतीराम बराला , रवि शर्मा ,अजय मीना , हेमंत मीना ,एडवोकेट गजवीर सिंह राजावत, एडवोकेट राहुल शर्मा, प्रकाश यादव अजित मीना आदि युवा साथी मोजूद थे ।