Kota:इटावा सूखनी नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 43 करोड़ की राशि को मिली मंजूरी पीपल्दा विधायक रामनारायण मीना के प्रयास लाये रंग , अब इटावा नही बनेगा टापू

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान


इटावा सूखनी नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल,

 43 करोड़ की राशि को मिली मंजूरी

पीपल्दा विधायक रामनारायण मीना के प्रयास लाये रंग , 

 अब इटावा नही बनेगा टापू


कोटा/ इटावा।
इटावा नगर सहित क्षेत्र के लोगो के लिये पीपल्दा विधायक रामनारायण मीना के प्रयासों से सूखनी नदी पर 43 करोड़ 19 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण को सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 इटावा पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता मुकेश मीना ने बताया कि इटावा नगर की सूखनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को स्वीकृति मिल गयी है इससे बारिश में नदी में पानी आने पर स्टेट हाइवे 70 व स्टेट हाइवे वन ए पर आवागमन बाधित नही होगा। पुल निर्माण से आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। 

डेढ़ किमी से अधिक लम्बा होगा पुल

अधिशासी अभियंता मुकेश मीना ने बताया कि सूखनी नदी पर डेढ़ किमी से अधिक लम्बा पुल का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि 1652 मीटर लम्बा पुल निर्माण होगा। जिसमें इटावा से कोटा की ओर 506 मीटर वही इटावा से बायपास की ओर 692. 50 मीटर लम्बाई होगी। इसके  अलावा 21 स्पान बनेगे जिन पर पुल बनेगा। एक स्पान 21. 6 मीटर का होगा। जिनकी लम्बाई 453. 60 मीटर लम्बी होगी।

पुरानी पुलिया पर भी रहेगा आवागमन चालू

सूखनी नदी पर उच्व स्तरीय नवीन पुल का निर्माण पुरानी पुलिया के पास ही होगा तथा पुरानी पुलिया पर नगर में आने के लिये आवागमन का  मार्ग भी बना रहेगा। इसके अलावा पुल से बस स्टैंड की ओर आने के लिए 660 मीटर की स्लिप लेन भी बनाई जाएगी। 

40 फिट ऊंचाई का बनेगा  पुल

इटावा सूखनी नदी में  बनने वाला नवीन उच्च स्तरीय पुल नदी के तल से 40 फिट ऊंचा होगा। इससे नदी में पानी आने पर भी पुल तक पानी नही पहुँच पायेगा। इसके अलावा पुल की चौड़ाई भी 40 फिट चौड़ी होगी जिसमें वाहनों का आवागमन सुचारू हो सकेगा। 

विधायक के प्रयास से बढ़ी लागत 

इटावा सूखनी पर पूर्व में पुल निर्माण के लिये 28 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी लेकिन इस वर्ष आई बाढ़ के दौरान सूखनी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था जिसके बाद फाउंडेशन में चेंज किया और रिवाइज स्टेडमेन्ट बनाया गया जिसको सरकार को भिजवाया गया जिसके बाद विधायक मीना के प्रयास से  43  करोड़ की मंजूरी मिली। अब इस पुल के निर्माण से इटावा के लोगो को सूखनी में जलस्तर बढ़ने पर स्टेट हाइवे 70 व स्टेट हाइवे वन ए पर आवागमन बाधित नही होगा। 


 नगरवासियो ने विधायक का जताया आभार

इटावा नगर में सूखनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के बाद इटावा नगर के लोगो ने विधायक रामनारायण मीना का आभार जताया वही इससे लोगो को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इटावा ब्लाँक काग्रेस अध्यक्ष रमेश नागर, इटावा नगर मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह, पार्षद दिनेश मीना, उपप्रधान बीरबल सुमन, जिला परिषद सदस्य उमा सिंघल , लेखराज मीना  सहित क्षेत्र के अनेक लोगो व जनप्रतिनिधियो ने विधायक मीना का आभार जताते हुए इसकी स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर की है।