बूंदी 11 फरवरी,
युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां पूरे राजस्थान में विकास के माॅडल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। श्री चांदना शनिवार को हिण्डोली कृषि उपज मंडी में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के केलेण्डर विमोचन समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे।
राज्यमंत्री श्री चांदना ने कहा कि राज्य सरकार का बजट अब तक सबसे बेहतरीन बजट है। सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखते है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा कवर की राशि को बढाकर 25 लाख कर बड़ी राहत दी गई है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करते हुए वृद्धजनों की पेंशन राशि बढाई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां हर सरकारी कर्मचारी को ओपीएस पेंशन का लाभ मिलने जा रहा है।
श्री चांदना ने कहा कि राज्य बजट में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की गई है। के तहत सड़कों के लिए 195 और नैनवां में आईटीआई काॅलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा हिण्डोली को नगर पालिका दर्जा भी मिल गया है।
श्री चांदना ने कहा कि क्षेत्र में मिनी बांधों और एनीकटों का निर्माण करवाकर किसानों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, बिजली सहित हर क्षेत्र में हुए चहुमंुखी विकास से आमजन का जीवन आसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में हिण्डोली- नैनवा क्षेत्र में हुए विकास का डंका बजा है। विकास की रेस में पीछे छूटे क्षेत्र में आज तेजी से विकास कार्य हो रहे है और विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। क्षेत्र में कॉलेजों की स्थापना से निर्धन परिवारों केे बच्चों का उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना साकार हुआ है।
राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या का एक हजार करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना से स्थाई समाधान हो गया है। आमजन को बेहतर आवागमन के लिए क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना देश की सबसे बड़ी योजना है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना ने प्रदेश के हर वर्ग को इलाज की चिंतामुक्त किया है।
इस अवसर पर युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर में बीते सालों में क्षेत्र में पानी, बिजली, सिंचाई, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का समावेश किया गया है।
ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को दिलाई शपथ राज्यमंत्री श्री चांदना ने कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को शपथ दिलाई। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए लक्ष्मण लाल बैरवा तथा शिवराज सैनी, रामेश्वर गुर्जर, अतुल लाठी, भीनुप्रताप सिंह, प्रभुलाल गुर्जर, चन्द्रप्रकाश मीणा, महेश सोमाणी मण्डल अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।
इस अवसर पर जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, उपजिला प्रमुख बंशीलाल मीणा, केशवरायपाटन के पूर्व विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य मुरली मीणा, हिण्डोली पूर्व सरंपच हनुमान व्यास, पूर्व जिला परिषद सदस्य बृजकिशोर शर्मा, गिरीराज जोशी, कुलदीप सिंह, सजला बना, पंचायत समिति सदस्य बलराज मीणा, रूपकला मीणा आदि मौजूद रहे।