Kota : राजस्थान शिक्षक महासंघ का होली मिलन समारोह
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में
कोटा 12 मार्च। राजस्थान शिक्षक महासंघ का होली मिलन समारोह राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में तबेला हाउस में आयोजित हुआ सभी पदाधिकारियों द्वारा संग़ठन हित मे अपने अपने विचार रखें गये व सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्व सहमति से 3 अप्रैल 2023 को संग़ठन के द्वारा 4 बिंदुओं को लेकर 1.ग्रामीण भत्ता लागू किया जाये 2. तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण जल्द किये जायें 3.एन.पी.एस.फंड वापस किया जाये 4.पी.एफ.आर.डी. ए. एक्ट रद्द किया जाये को लेकर मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन व रैली का प्रस्ताव पारित किया गया ।
होली मिलन समारोह में श्याम सुंदर शर्मा, रमीज़ राजा, हनुमान प्रसाद मेघवाल, नीरज महाराजा,अंतिम जयसवाल,उदयवीर सिंह कुशवाह,भंवर सिंह हाड़ा,लोकेश कुमार,रईस खान,मुकेश आज़ाद,जितेंद्र मेघवाल,राजेन्द्र मीणा, मोहम्मद अकमल,रामप्रसाद मीणा, जसवंत सिंह चन्देल,साजिद हुसैन,प्रभुलाल सुमन,चन्दन देतवाल,जनार्दन प्रसाद शर्मा,दिनेश मित्तल,गिरिराज मालव,अनिता महेश्वरी,बिंदिया कुमारी वर्मा,अनिता मालवीय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें