Bundi: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 12मई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष पर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी- मानवता की सेवा के लिए नर्स की भूमिका विश्व पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर  मुकेश चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी  Dr प्रभाकर विजय, सचिव रेड क्रॉस सोसायटी  अशोक विजय, संरक्षक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ पुरुषोत्तम पारीक, एवं जिलाध्यक्ष सत्यवान शर्मा, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों का ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक, ऊपरना पहनाकर किया। ब्रह्माकुमारी निकिता बहन ने स्वागत भाषण के द्वारा सभी का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर जिले से पधारे सभी नर्सेज एवं नर्सिंग ऑफिसर को केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी, एडीएम मुकेश चौधरी, पीएमओ प्रभाकर विजय , अशोक विजय, पुरुषोत्तम पारीक ने तिलक, ऊपर्णा, स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बूंदी केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी एवं गीता दीदी का उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए तिलक लगाकर गुलदस्ता भेंट कर ,शाल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके द्वारा बूंदी जिले में किए जा रहे सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।  मुख्य अतिथि ने सभी को संबोधित करते हुए कहा नर्सिंग एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसकी किसी भी मरीज के स्वस्थ होने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नर्सिंग सेवा अगर ठीक से की जाए, तो गंभीर से गंभीर मरीज भी कम समय में स्वास्थ्य लाभ कर जाता है। नर्सेज का मानवता के कल्याण के लिए उनकी नि:स्वार्थ और समर्पित सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नर्सेज स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़  हैं और स्वास्थ्य देखभाल को और अधिक बेहतर बनाने में उनका अनुभव और विशेषज्ञता महत्वपूर्ण है।  नर्सेंज कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सेवाएँ देने में सबसे आगे रही हैं। नर्सेज द्वारा रोगियों को महामारी के दौरान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान किया गया। महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान नर्सेज ने मरीज़ों के साथ-साथ अपने परिवार की भी देखभाल की।
पीएमओ डॉ. प्रभाकर विजय ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में नर्सों की अहम भूमिका और लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण मेें उनके महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करना एवं मान्यता देना अति-महत्वपूर्ण है।  अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। यह नर्सों द्वारा स्वास्थ्य सेवा और समग्र रूप से समाज को दिए गए असाधारण योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा इस प्रकार से नर्सेज को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है ,सेवा के आशीर्वाद स्वरुप सम्मान किया इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस की बधाई देते हुए कहा इस दिन को फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक नर्स जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए काम किया। वर्ष 1853-1856 के क्रीमिया युद्ध के दौरान समर्पण के साथ निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाते हुए कई सैनिकों की जान बचाई, को श्रद्धांजलि के रूप में चिह्नित किया जाता है। वर्ष 1974 से इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सिंग ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाने की मंजूरी दी। दीदी ने नर्स की भूमिका स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में उनके द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के लिए गहरी प्रशंसा व्यक्त की। सभी नर्सों का अपने पेशे, रोगियों और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
 ब्रह्माकुमारी निकिता दीदी ने नर्सों को बधाई दी और रोगियों की देखभाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा हम एक नर्स की सेवाओं के बिना एक मरीज के समग्र उपचार की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जो स्वास्थ्य संस्थानों में महत्वपूर्ण रोगी देखभाल सेवाएँ प्रदान करती हैं।
 इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम हमारी नर्सें हमारा भविष्य है। कार्यक्रम का संचालन बी.के. खुशराज ने किया।