Kota: महिदपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव पर माननीय सांसद अनिल फिरोजिया ने दिखाया हरी झंडी

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान
कोटा 09 मार्च,2023 ।यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय आमजनता की मांग पर मार्च माह से रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर-इंदौर रणथम्भौर एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12415 / 12416  इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर के मध्य चलने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट का दिनाँक 09 मार्च,2023 से 05 सितम्बर, 2023 तक मंडल के महिदपुर रोड़ स्टेशन पर छः माह के लिए 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया हैं ।
गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर-इंदौर रणथम्भौर एक्सप्रेस का महिदपुर रोड़ में आगमन समय शाम 05:18 बजे एवं गाड़ी संख्या 12415 / 12416  इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर के मध्य नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का महिदपुर रोड़ में आगमन समय रात 08:08 बजे तथा इंदौर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का महिदपुर रोड़ में आगमन समय सुबह 06:28 बजे का है ।
गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर से इंदौर रणथम्भौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12415 इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट के महिदपुर रोड़ स्टेशन आगमन होने पर गाड़ी संचालन करने वाले लोको पायलट और सहायक लोको का माननीय सांसद अनिल फिरोजिया ने जनप्रतिनिधियों के साथ और यात्रियों के समक्ष माला पहनाकर स्वागत किया एवं प्रयोगिक ठहराव वाली गाड़ियों उक्त गाडियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
          इस अवसर रेलवे की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह, सहायक विधुत इंजीनियर (सामान्य) विवेक खरे  एवं मंडल के अन्य अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे । माननीय सांसद ने इन सुपरफास्ट ट्रेनों का महिदपुर रोड़ स्टेशन पर ठहराव हेतु रेल प्रशासन के अधिकारियो और कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।