जयपुर। मैच चाहे किसी भी फार्मेट और किसी भी टूर्नामेंट का हो जब भारत और पाकिस्तान के बीच भिडंत होती है तो रोमांच चरम पर होता है। अब एक बार फिर दोनों प्रतिद्वंदी आगामी एशिया कप 2022 में आमने सामने होने वाली हैं। टी 20 विश्वकप में पाकिस्तान से मिली करारी हार के बाद भारतीय फैंस बेसब्री से भारत पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं। आगामी एशिया क प में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होने वाला है इस टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें भाग लेने वाली हैं ।
अगर एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैचों की बात करें तो एक समीकरण के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार मैच हो सकता है। आइये आपको बताते हैं ऐसा कैसे मुमकिम है। एशिया कप में 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है । ए ग्रुप में टीम इंडिया पाकिस्तान और क्वालिफायर टीम है । इसलिए दोनों टीमों के बीच 28 अगस्त को ग्रुप ए पहली टक्कर होगी । लीग मैचों के बाद बाद सुपर 4 के मैच शुरु होंगे । दोनों ग्रुप की टॉप .2 टीम सुपर 4 के लिए क्वालिफाई करेंगी। अगर ये दोनों अपपने ग्रुप की टॉप 2 टीमों में रहती हैं तो ग्रुप स्टेज के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 4 सितंबर को दूसरा मैच देखने को मिल सकता है ।
और इसके बाद यदि दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो दोनो के बीच खिताबी मुकाबला खेला जायेगा। इस प्रकार भारत और पाकिस्तान एशिया कप में तीन बार आमने सामने हो सकते हैं।