रोहित शर्मा और राहुल द्रविड की बंद कमरे की मुलाकात ने कैसे बदल दिया टीम इंडिया का अंदाज, जानें यहां

जयपुर। इन दिनों टी 20 मैचों में टीम इंडिया का अंदाज अलग ही नजर आ रहा है। और वह है, आक्रमकता। इंग्लैण्ड दौरे से टीम इंडिया ने टी 20 में खेलने का अंदाज ही बदल दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाडियों को साफ कर दिया कि उन्हें पूरे 20 ओवर आक्रमक तरीके से बल्लेबाजी करनी होगी। और यही वजह रही है कि पिछले इंगलैण्ड दौर पर, आयरलैंड दौरे पर और अब वेस्टइंडीज दौर पर पाॅवरप्ले के दौरान भारत की रनरेट 10 रन प्रति ओवर से अधिक रही है। कप्तान और कोच की ने इरादे साफ जाहिर कर दिये की चाहे विकेट गिरे लेकिन और आक्रमकता के साथ कोई भी समझौता नहीं करना है।
टीम इंडिया के इस बदले अंदाज में जिनका सबसे बडा हाथ रहा है, वे हैं कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड। बता दें कि पिछले साल टी 20 विश्व कप टीम इंडिया के लिए एक अच्छा टूर्नामेंट साबित नहीं हुआ क्योंकि सुपर 12 के चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद तत्कालीन विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी। इसके बाद जब कप्तान रोहित शर्मा ने संभाली और टीम के कोच राहुल द्रविड बने तो उन्होंने मिलकर टीम को कैसे संभाला इस बात पर रोहित शर्मा खुलकर बोले हैं-

रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज़ पर कहा कि, "हमने दुबई में टी 20 विश्व कप के बाद यह बहुत स्पष्ट कर दिया है जब हम क्वालीफाई नहीं कर पाये तो हमें लगा कि हमारे रवैये, हमारे दृष्टिकोण और हम कैसे खेल खेलते हैं, इसमें बदलाव की जरूरत है। इसलिए हमने लडकों को स्पष्ट संदेश दिया था और वे उस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार थे।"

 रोहित ने कहा कि राहुल भाई के साथ मैंने कुछ मैच खेले हैं। वह मेरे पहले कप्तान थे जब मैंने अपना वनडे डेब्यू किया।
और जब वह यहां कोच बने तो हम मिले और कुछ समय के लिए एक साथ एक कमरे में बैठे और हमने तय किया कि हम इस टीम को कैसे आगे ले जा सकते हैं। रोहित ने कहा कि हमने अपना रवैया, दृष्टिकोण और हम कैसे खेल खेलते हैं इसे बदलने का निर्णय लिया।