श्री हनुमान जी महाराज की झाँकी सजाई गई
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर
शाहपुरा न्यूज - ग्राम निठारा में स्थित श्री पाल वाले हनुमान जी महाराज का मंगलवार को विशाल भण्डारा व साँस्कृतिक रंगारंग प्रोग्राम आयोजित हुआ। भण्डारे से पूर्व रात्री को मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति देकर हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। मन्दिर में हनुमान जी के एक भक्त ने अपनी कलाकारी से लकड़ी पर राम नाम लिखकर लकड़ी से निर्मित बहुत ही सुन्दर गेट निशुल्क भेंट किया। सागवान शीशम की लकड़ी पर राम नाम लिखा गेट भक्तों में आकर्षक का केन्द्र बना रहा। भण्डारे में दिनभर कलाकारों ने नहड़ा भजन और सांस्कृतिक रंगारंग प्रोग्राम पेश करके लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर लेटकाबास, निठारा, राजपुरा, घासीपुरा, शाहपुरा सहित आसपास की ढाणियों के लोगों ने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर पंगत प्रसादी पाई।