बूंदी राजस्थान
देवनारायण जयंती पर बूंदी में निकली विशाल भव्य शोभायात्रा
उमड़ा जनसैलाब, डीजे, अखाड़े, घुड़सवार रहे मुख्य आकर्षण
बूंदी 29 जनवरी, भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती पर बूंदी शहर में रविवार को निकली भव्य विशाल शोभा यात्रा ।
शोभा यात्रा बाईपास स्थित देवनारायण मंदिर से शुरू होकर पुरानी कृषि उपज मंडी, लंका गेट सर्किल, गायत्री नगर, खोजा गेट सर्किल, सिविल लाइन, सर्किट हाउस ,अहिंसा सर्किल, कोटा रोड ,सब्जी मंडी रोड, सूर्यमल सर्किल, बाईपास रोड होती हुई देवनारायण मंदिर पहुंची जहां भव्य आरती के साथ प्रसादी का कार्यक्रम हुआ शोभायात्रा में हजारों की संख्या में गुर्जर समाज बंधु शामिल रहे शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बड़ी संख्या में डीजे, अखाड़े व घुड़सवार जगह-जगह घोड़ी नृत्य करवाना अलग-अलग करतब दिखाना रहा।
मुख्य बाजारों में जगह-जगह लगे स्वागत द्वार बड़ी संख्या में जगह-जगह हुआ स्वागत शोभायात्रा में डीजे की धुन में नाचते गाते चल रहे थे महिला पुरुष पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था मे रहा चाक चौबंद।