Bundi: ऐतिहासिक ब्राह्मण महापंचायत जयपुर में बूंदी से भी पहुंचे सैकड़ों पुजारी व विप्र बंधु
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 20मार्च ।
19 मार्च को जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत में बूंदी जिले से सैकड़ों की तादाद में विप्र बंधु उत्साह से शामिल हुए ब्राह्मण महापंचायत में मंच पर सिर्फ संत आसीन रहे उपस्थित विप्र बंधुओं का हेलीकॉप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया व पंचायत में भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी किया गया सुनील तिवारी के सानिध्य में ब्राह्मण महापंचायत का संखवाद हुआ ब्राह्मणों, पुजारियों के साथ दुर्व्यवहार को गैर जमानती घोषित करने, मंदिरों की भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने आदि की महापंचायत में मांग उठी
जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी एडवोकेट ने बताया बूंदी शहर से ,नैनवा से, केo पाटन से, इंदरगढ़ से, भडेंडा से, देई तलवास,दबलाना ,हिंडोली ,सुवासा, करवर, नमाना आदि स्थानों से सैकड़ों की तादाद में विप्र बंधु व ब्राह्मण पदाधिकारी जयपुर महापंचायत में कई बसों व कारों से शामिल हुए