जयपुर। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सम्पन्न हुई टी 20 सीरीज में सूर्याकुमार हाई स्कोरर रहे। सूर्या ने तीन मैचों में 119 रन बनाये जिससे उन्हें आईसीसी टी 20 रैंकिंग प्वांइट्स में बडा फायदा मिला है। नवीनतम आईसीसी पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के और करीब आ गए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 854 रेटिंग नंबरो के साथ दूनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं सूयाकुमार को अफ्रीका सीरीज का बडा फायदा मिला और अपनी रेटिंग में सुधार करते हुए अब 838 अंको के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सूर्या ने अपने इस फॉर्म के दम पर टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में खुद को रिजवान के और करीब ला दिया है। सूर्या अब रिजवान से सिर्फ 16 रेटिंग प्वॉइंट्स पीछे हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारत का यह स्टार खिलाडी आगमी टी 20 विश्वकप में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहेगा।
केएल राहुल भी उपर पहुंचे
भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में 108 रन बनाये जिनकी बदौलत उन्हें सात स्थानों का फायदा हुआ। केएल राहुल सूची में सात पायदान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक 8 पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर, रिले रुसो 23 पायदान के फायदे से 20वें स्थान पर और डेविड मिलर 10 स्थान ऊपर 29वें स्थान पर पहुंच गये हैं। पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम इस सूची में 801 अंको के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अफ्रीका के एडीन मार्रक्रम 777 अंकों के साथ चौथे स्थान और इंग्लैण्ड के डेविड मलान पांचवे स्थान पर बने हुए हैं।