जयपुर। अपने कैरियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मदद करना चाहते हैं। गास्वकर ने इस मामले में विराट के 20 मिनट मांगे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अब उन पहलुओं को छुआ है जो विराट को उनके सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने में मदद कर सकते हैं।
हाल ही में समाप्त हुए इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, ODI या T20I में से किसी भी मैच में, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बड़ा स्कोर नहीं बना सके। हाल के इंग्लैंड दौरे में उनका स्कोर 11, 20, 1, 11, 16 और 17 है। वह आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, जहां भारत तीन एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। 2019 के अंत से कोई शतक नहीं बनाने के कारण कई पूर्व खिलाडी विराट को टीम से बहार करने की सलाह भी दे चुके हैं।
गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि "अगर मेरे पास उसके साथ लगभग 20 मिनट होते, तो मैं उसे बता पाता कि विराट को क्या करना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि सलामी बल्लेबाज होने के नाते वे विशेष रूप से ऑफ स्टंप के संबंधी परेशानी का दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि "एक सलामी बल्लेबाज होने के नाते, उस लाइन से परेशान होने के कारण, कुछ चीजें हैं जो आप कोशिश करते हैं और करते हैं। अगर मुझे उसके साथ 20 मिनट मिलते हैं, तो मैं उसे बता सकता हूं।