युजवेंद्र चहल टी 20 विश्व कप टीम बहार हुए तो, आकाश चोपड़ा ने कह दी बड़ी बात

जयपुर। बीसीसीआई ने कल भारत की टी 20 विश्व कप टीम की घोषणा कर दी है। निश्चित रूप से इस टीम को देखकर प्रशंसकों में खुशी भी हुई लेकिन कुछ खिलाडियों के नहीं चुने जाने पर हैरान भी हुए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने चार साल बाद टी 20 टीम में जगह बनाई है जो कि एक चौकाने वाला है। वहीं, शिखर धवन और युजवेंद्र चहल की टीम में नहीं चुने जाने पर फैन्स में को निराशा मिली है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी चहल को टीम में नहीं चुने जाने पर हैरान हैं। चहल पिछले कुछ वर्षों में भारत की टी 20 टीम में मुख्य आधार रहे हैं, उन्होंने भी रिजर्व सूची में जगह नहीं बनाई। हालांकि चहल की अनुपस्थिति पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि "मैं वास्तव में हैरान हूं। मैंने यह मान लिया कि युजवेंद्र चहल वहां होंगे क्योंकि वह आपके नंबर 1 टी 20 स्पिनर हैं। वह शायद राशिद खान के बाद दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ टी 20 लेग स्पिनर हैं। आपने पांच स्पिनर चुने हैं और इनमें युजवेंद्र चहल का नाम नहीं है जो आश्चर्य की बात नहीं बल्कि चौंकाने वाली बात है। उन्होंने कहा कि युजवेंद्र चहल का आउट होना चौंकाने वाला है और दीपक चाहर का बाहर होना भी आश्चर्यजनक है, क्योंकि वह नई गेंद से आपको विकेट भी देते हैं।"
बता दें कि ​दीपक चाहर ने श्रीलंका में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें हार्दिक पांड्या का विकल्प माना जा रहा था। हार्दिक ने अपनी हालिया श्रीलंका में बल्ले या गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद टीम में जगह बनाई।