जमात पाली ड़ूगरी के पास अवैध रूप से शराब बेचने वाले को किया गिरफ्तार
-पुलिस ने की लगभग पच्चीस हजार रुपए की अवैध शराब बरामद
उदयपुरवाटी l कस्बे में जमात में पाली डूंगरी के नजदीक अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है l थानाधिकारी मांगी लाल मीणा ने बताया है की सुबह सूचना मिली की जमात में पाली ड़ूगरी के पास अवैध रूप से शराब बेची जा रही हैl मौके पर थाने के एएसआई रामसिह व एफएस के एएसआई सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा अवैध शराब जब्त की जिसकी कीमत लगभग पच्चीस हजार रूपये हैl बेचने वाले धर्मवीर पुत्र बोदूराम सैनी निवासी छापोली को गिरफ्तार किया है इस दौरान थाने के कांस्टेबल अमित कुमार,थानेश्वर, रामनिवास मौजूद थेl