केएल राहुल की जगह खतरे में, ये विस्फोटक बल्लेबाज वापिस आयेगा टीम में..

जयपुर। उपकप्तान के एल राहुल का लगातार फ्लाॅप शो जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ वे पहले मैच में बिना कोई रन बनाये क्लिीन बोल्ड हो गये थे। आईपीएल 2022 के बाद केएल राहुल को तीसरी बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला लेकिन वह इस अवसर का फायदा नहीं उठा सके। इससे पहले वे जिम्बाब्वे के खिलाफ दो वनडे मैच ख्ेाले लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में अब केएल राहुल के टीम में बने रहने का खतरा मंडरा रहा है।

जाहिर है कि केएल राहुल टीम के ओपनिंग विभाग को कमजोर कर रहे हैं। बुधवार भारत को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेलना है। केएल राहुल के लिए भी यह मुकाबला अहम रहने वाला है। अगर केएल राहुल अगर हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो उनका टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम में वापिस आजायेंगे। क्योंकि टीम में जडेजा के अलावा कोई भी बांए हाथ का बल्लेबाज मौजूद नहीं है। ऋषभ टीम में आते हैं तो वे नंबर चार पर बैंटिंग करेंगे वहीं रोहित शर्मा के साथ सूर्याकुमार यादव या विराट कोहली ओपन कर सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड में रोहित शर्मा के साथ ओपन किया था। और उन्होनें अच्छा प्रर्दशन भी किया था। फिलहाल स्थिती तय नहीं है कि केएल राहुल को बहार किया जायेगा या नहीं। ये आगामी मैचों में देखेने को मिलेगा।