कोटा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल एवं अमित धारीवाल के नेतृत्व में लगातार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पदयात्रा जारी

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
 कोटा राजस्थान

कोटा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल  एवं अमित धारीवाल के नेतृत्व में लगातार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पदयात्रा जारी 

कोटा 8 फरवरी,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार एवं राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल  एवं अमित धारीवाल के नेतृत्व में आज लगातार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पदयात्रा कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बी स्टेशन के पटरी पार क्षेत्र कोटा उत्तर वार्ड नं 44 के बूथ नं 209, 208 के न्यू रेलवे कॉलोनी, ओल्ड रेलवे कॉलोनी रेलवे मेडिकल कॉलोनी रेलवे टी ए केम कॉलोनी एवम रेलवे के समस्त एरिया मे निकाली गई जिसमें कोटा उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार शर्मा मौजूद रहे। एवं राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को  जानकारी दी। इस अभियान पदयात्रा में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमे। सुभाष देवड़ा, मुस्ताक अली, अब्दुल नासिर पिन्नी भाई रामकुमार पचोरी मुन्ना बाबू, प्रमोद, त्रिशोक शर्मा, रामस्वरूप वर्मा, नरेश मंगराज , दिनेश मीणा , सईद भाई, अजय नकवाल, अंकित देवड़ा, जोगेश कुमार, आदि कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए।