यात्री सुविधाओं के मुद्दों पर सवाल-जबाब
कोटा 24 फरवरी। कोटा अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन ने प्रेस वार्ता में कोटा मंडल में यात्री सुविधाओं की कार्यो एवं आय वृद्धि तथा अन्य कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7.205 मिलियन टन माल-लदान से मंडल को 833.87 करोड़ आय का अर्जन ।
टिकट चेकिंग अभियान से 27.31 करोड़ रूपये आय का सृजन ।
कोटा-रूठियाई सेक्शन का पूर्णता दोहरीकरण एवं कोटा-सोगरिया अंतरिम नान इंटरलाकिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न ।
मंडल के 11 स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत लोकल उत्पाद को बढ़ावा एवं आय बढ़ोत्तरी ।
मेल/एक्सप्रेस यात्री गाडियों का 93.65 प्रतिशत समय पालन ।
फरवरी माह में कोटा-सोगरिया डबल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण ।
सतर्कता जाँच के लिए एम्बुश चेकिंग ।
मथुरा-नागदा 545 किलोमीटर के मिशन रफ़्तार 160 किमी/घंटा प्रोजेक्ट के कार्य में तीव्रता ।
तुगलकाबाद लोको शेड द्वारा लोकोमोटिव में नवाचार कार्य ।
कोटा एवं डकनिया स्टेशन को पुनार्विकसित करने का कार्य में तेजी निर्धारित समयावधि में होगा पूर्ण कार्य ।
कोटा मंडल के अधिकांश समपार फाटकों का सुरक्षा दृष्टिकोण से किया जा रहा इंटरलाकिंग कार्य ।
क्षेत्रीय मांग के अनुसार अधिकांश यात्री गाड़ियों का ठहराव ।
अमृत भारत योजना के तहत 17 स्टेशनों के विकास ।
इसके साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रेसवार्ता में मीडियाकर्मियों के सवालो के जबाब दिए गये ।
इस प्रेसवार्ता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश, वरिष्ठ मंडल दूर संचार इंजीनियर आर.आर.मीना, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) धर्मेन्द्र कस्तवार, सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार एवं अन्य शाखा अधिकारीगण तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे ।