ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा शहर में आयोजित कार्यक्रमो में विधायक संदीप शर्मा ने ध्वजारोहण कर लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।
कोटा दिनांक 15 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव पर कोटा शहर में कई सामाजिक, शैक्षणिक और समितियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। विधायक संदीप शर्मा पतांजली योग क्लासेज द्वारा गणेश उधान में, दाऊदयाल जोशी पार्क विकास समिति दादाबाडी कोटा, स्काई लाईन हाउसिंग सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मंे, श्रीनाथपुरम स्थित स्टेडियम में खिलाडीयों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में, मनोज कैरियर पांईट द्वारा तिरंगा रैली आदि कार्यक्रमों में मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को आजादी के अमृत महोदत्सव की बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कहा कि आज में भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। हमारे देश को आजादी मिले 75 साल पूर्ण हो गये है यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन सिर्फ आजादी की सालगिरह का जश्न मनाने का दिन नहीं बल्कि यह दिन इस बात पर गर्व करने का भी है कि आज हर भारतीय नागरिक को देश में पूर्ण आजादी के साथ जीवन जीने का अधिकार है भारत संविधान में हर नागरिक को समान अधिकार दिये है इन्हीं अधिकारों ने प्रत्येक भारतीय नागरिक को देश और समाज में सम्मान एवं आजादी के साथ जीने के लिये समर्थ बनाया है। भारत विविधताओं में एकता वाला देश है यहां विभिन्न राज्यों में विभिन्न प्रकार की भाषायें बोली जाती है उनकी अलग-अलग संस्कृति और भिन्न-भिन्न रीति रिवाज हैं। यही भारत में विभिन्नता में एकता का परिचायक है जो अखण्ड एवं अक्षुण्य है हम सब का यही कर्तव्य है इस एकता को कायम रखें।