जयपुर। भारतीय टीम आगमी टी 20 विश्वकप 2022 के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और विश्वकप जीतने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। भारत ने आज अपनी तैयारी को परखने के लिए पश्चिमी आस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ वार्मअप मैच खेला जिसमें भारत ने 13 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी और दोनों ने पावरप्ले के अंदर चार विकेट लिए। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम फैनिंग ने के लिए 50 रन बनाए लेकिन मैच नहीं जीत सके।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये। हालांकि भारत की शुरूआत अच्छी नहीं हुई और ओपनर रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जल्द ही पैवेलियन लौट गये। रोहित मात्र 3 रन बना सके और पंत ने 16 गेदों पर 9 रन ही बनाये। सूर्याकुमार यादव ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए , क्योंकि टीम इंडिया ने सोमवार को वाका, पर्थ में अपने पहले अभ्यास खेल में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 158/6 रन बनाए। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 35 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। वहीं दीपक हुड्डा ने 20 गेदों पर 27 रनों की परी खेली। हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदो पर 27 रन बनाये और दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदो पर 19 रन बनाये। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप ने 3, भुवनेश्वर ने 2 और चहल ने 2 और अक्सन पटेल ने एक विकेट लिया। और टीम को 13 रनों से जीत दिलाई।
इस मैच में टीम ने विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया। टीम 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने से पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी।