कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

-प्रभु के सुमिरन से होता है भवसागर पार- पं विष्णु

बूंदी 16 फरवरी। बूंदी कुंभा स्टेडियम में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत का शुभारंभ हुआ।श्रीमद् भागवत का आयोजन गोरा जी गौशाला नमाना की ओर से किया जा रहा है। विश्वकर्मा मंदिर से  बैण्ड बाजो के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुयी। कलश यात्रा व राजगढ़ मध्यप्रदेश से आये कथावाचक पं विष्णु प्रसाद का मार्ग में पुष्पवृष्टि के साथ स्वागत किया गया।

कलश यात्रा के कुंभा पहुंचने के पश्चात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने सपत्नीक श्रीमद्भागवत का विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर गोरा जी गौशाला से जुड़े दौलतराम मालव,घासीलाल जांगिड़,समाजसेवी पुरुषोत्तम झँवर गोठड़ा,प्रभूलाल श्रृंगी,भवर सिंह नारायणपुर, कुंजबिहारी बाहेती,प्रहलाद मालव,बद्रीलाल मालव, बाबूलाल  मालव,गाढ़मल मीणा,सुरेश मालव   सुगन जांगिड़,एस के गुप्ता,दिनेश राठौर,रवि मालव,रितेश लखोटिया, महिला मण्डल से जुड़ी प्रिया झँवर,विमला साहू,रीना श्रृंगी,सीमा लखोटिया,मंजू  कासट,मंजू बाहेती,मंजू मालव,सुषमा बाहेती, द्वारकाबाई गुर्जर,हरिकँवर,संगीता बाहेती आदि उपस्थित रहे।

प्रभु सुमिरन की महिमा अपार

व्यास पीठ से कथावाचक पं विष्णु प्रसाद ने कहा कि इस संसार में प्रभु सुमिरन की महिमा अपार है और प्रभु के सुमिरन से ही भवसागर पार होता है। उन्होंने कहा कि प्रभु के नाम में ही वह शक्ति है जो हमें पापों से मुक्त करवाती है और सत्कर्म की ओर  ले जाती है।