Kota: कोटा रेलवे अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान

कोटा 07 फरवरी,पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 07 फरवरी से 11 फरवरी,2023 तक “हेल्थ एंड वेलनेस” थीम पर खेलकूद संघ द्वारा कोटा रेलवे स्टेडियम में क्रिकेट, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज खेल का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे कोटा रेल मंडल के महिला एवं पुरूष कर्मचारी खिलाड़ियों प्रतिभाग करेंगे । इस क्रम में मंगलवार प्रतियोगिता का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश द्वारा किया गया । प्रथम दिन 07 फरवरी को अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार ने किया खेल के शुभारंभ के पूर्व प्रतिभागी खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया जिसका संचालन खेलकूद -मुख्य कल्याण निरीक्षक देशबंधु बंशल द्वारा किया गया ।     

 *रोमांचक अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम (विजेता):-* 

 *क्रिकेट (पांच मैच)-* 1.लेखा विभाग 2. सिग्नल एंड टेलीकाम 3.टीआरडी A 4.डब्लूआरएस 5.इंजीनियरिंग(पी.वे)

 *टेबल टेनिस*  1.संजय शिवा 2. रजत शर्मा 3.देवेन्द्र झोकर 

 *कैरम*  1.संजय चौहान 2. कृष्ण कुमार 3.अनिल कुमार 

 *शतरंज*  1.राकेश शर्मा 2. देवेन्द्र झोकर 3. कृष्ण कुमार