गहलोत के 73 वे जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ*

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

*प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखते है मुख्यमंत्री- चर्मेश शर्मा*

बूंदी 3 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 73 वे जन्मदिवस पर बूंदी में सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। बुधवार प्रातः 9 बजे खोजा गेट गणेश जी मंदिर क्षेत्र में गोपाल योजना के  तहत गोवंश को हरा चारा डालकर चारा गाड़ी को रवाना किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान बीज निगम के निदेशक पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखने वाले मुख्यमंत्री है। ऐसे सात्विक व सदाचारी आचरण वाले व्यक्ति राजनीति को नई दिशा देते हैं।

 कांग्रेस नेता पार्षद देवराज गोचर ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर  पार्षद प्रेमप्रकाश एवरग्रीन,अर्जुन डाबोडिया,साबिर खान,एडवोकेट वसीम,युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंनत चंदेल,एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अमन राठौर,प्रभूलाल मीणा आदि उपस्थित रहे।पार्षद अर्जुन डाबोडिया ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत सप्ताह भर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।