बूंदी: वैशाख मास में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

*प्यासे को पानी पिलाना सच्चा धर्म- चर्मेश शर्मा*

बूंदी 15 अप्रेल।शनिवार को छत्रपुरा रोड़ पर कलरव सेवा संस्थान की ओर से उमंग मिनरल वाटर के सामने वैशाख मास में शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया।गर्मी में राहगीरों को राहत के लिये  ठंडे पानी का प्याऊ का शुभारंभ राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया।इस अवसर शर्मा ने कहा कि प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सच्चा धर्म है।उन्होंने कहा कि वैशाख मास में इस पुण्य कार्य से लोगों को आरओ फिल्टर शीतल जल मिलेगा। शर्मा ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी इस तरह की प्याऊ का संचालन होना चाहिये।
कलरव सेवा संस्थान के सचिव दिनेश पंचोली ने संस्थान की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर सूरज सैनी,निलेश पंचोली,केवलकृष्ण प्रदीप सैनी,गायत्री नुवाल,प्रीति लखोटिया,मधु नुवाल प्रकाशचंद सैनी,विष्णु प्रजापत मनोज सैनी,रवि मालव,लक्की,महेंद्र आदि उपस्थित रहे।