चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम में ट्यूबवेल का उद्घाटन
बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी के निदेशक डॉ मधुसूदन मालानी की अनुकरणीय पहल को सैल्यूट
गंगा दशहरे की पूर्व संध्या पर की थी घोषणा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के चंवरा किशोरपुरा सीमा पर स्थित पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर मोरिंडा धाम में बुधवार को बोरवेल की खुदाई का शुभारंभ बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी के निदेशक डॉ मधुसूदन मालानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ मालानी ने कहा कि हर व्यक्ति को जनहित के कार्य में प्रोत्साहन देना चाहिए जीवन छोटा है इसको नेक और अच्छे कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद उन लोगों की सेवा करना है जिनको वास्तव में जरूरत है। मुझे लगा कि पलटूदास अखाड़े में पानी की जरूरत है तो मैंने गंगा दशहरे पर यहां एक बोरवेल लगाने की घोषणा की थी जो मैंने मेरा वादा पूरा किया है। आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि डॉ मधुसूदन मालानी और रोशन सैनी ने मोरिंडा धाम में जो यह पुनीत कार्य का उद्घाटन किया है इसको आठ गांवों के लोग हमेशा याद करेंगे। उन्होंने डॉक्टर मनाली को धर्मात्मा कर्मवीर धरतीपुत्र बताते हुए उनके द्वारा किए गए कोराना से लेकर अब तक के कार्यों की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में पंडित ओम नारायण शास्त्री पिलानी द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर मधुसूदन एवं उनकी टीम का दुपट्टा ओढाकर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि लाखों रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य को डॉक्टर मधुसूदन मालानी करवा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की मांग पर पिछले दिनों मोरिंडा धाम में आयोजित गंगा दशहरे के मेले पर बतौर अतिथि के रूप में ट्यूबवेल एवं टंकी का निर्माण करवाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर कमेटी के सुरेश मीणा किशोरपुरा कमेटी अध्यक्ष गजराज सिंह चंवरा डॉ सांवरमल सैनी सरपंच मोहनलाल सैनी ढाणी जिला परिषद प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य शीशराम ठेकेदार जेपी खटाणा राजेश खटाणा कांग्रेस नेता रामनिवास सैनी किसान नेता नत्थू राम सैनी चंवरा महेश शर्मा घाटीपुरा लक्ष्मण मीणा बाबा लालचंद सैनी राधेश्याम विनोद मास्टर सांवरमल गुर्जर गिरधारी कुमावत श्रीराम कुमावत सुमेर लंबोड़ लीलाराम खटाणा लक्ष्मण सैनी सुमित कुमावत हनुमान गुर्जर पंकज छोटू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।