Bundi: ठीकरदा में हुआ साप्ताहिक हाट का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी,24 फरवरी । राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एसवीईपी प्रोजेक्ट के तहत ग्राम की ठिकरदा में शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगाया गया। मुख्य अतिथि सुश्री ऐश्वर्या गुप्ता, जिला प्रबंधक राजीविका, सरपंच ठिकरदा की श्रीमती सुमन, श्रीमती राजकंवर (वसुंधरा सीएलएफ अध्यक्ष) द्वारा उद्घाटन किया गया। साथ ही अन्य अथिति डॉक्टर रामदान जाट ( डीपीएम रिलाइंस फाउंडेशन) कुडुंबश्री एनआरओ के फील्ड कोऑर्डिनेटर  सुश्री प्रियंका और मेंटर मिथलेश कुमार ,राजीविका के स्टाफ एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहे ।
राजीविका द्वारा बूंदी जिले के हिंडोली ब्लॉक में स्टार्ट अप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत हिंडोली ब्लॉक में ग्रामीण महिलाओं को उद्यम लगाने और बढ़ाने का सहयोग पूर्ण रूप से दिया जायेगा।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा उद्यम खुलवाना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। हम ग्रामीण महिलाओं को मजदूर नहीं मालिक बनाना चाहते है, जिसके लिए हम उन्हे आजीविका से जोड़कर उनकी आय वृद्धि के लिए काम कर रहे है। 
परियोजना तहत ठीकरदा में गांव के लोगों के लिए अब हर सप्ताह गुरूवार के दिन खेल मैदान में हाट लगाई जाएगी जिसमें गांव के उद्यमी अपने समान बिक्री हेतु लगा सकते है और लोगों को दुकान अपने पास मिलेगी जिससे लोगों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े। इस हाट में 10 स्टॉल लगाई गई थी - साबुन, फैंसी स्टोर, फल और सब्जी का दुकान, खाद्य पदार्थ, चप्पल जूते की दुकान, कपड़े की दुकान इत्यादि। 
हाट ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, राजीविका - सुश्री सुमन शिखा, सीआरपीईपी - सुनीता राठौर, शबनम और बीईपीसी मेंबर - राज कंवर और एनआरओ मेंटर मिथलेश के द्वारा लगाई गई। हिंडोली ब्लॉक के आजीविका आगे बढ़ाने के लिए राजीविका एक नई कदम की ओर है।