IND vs AUS 3rd ODI: फाइनल मैच फ्री में देखना है तो अपनाएं ये तरीका

न्यूज़ डेस्क।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज 22 मार्च को चेपक स्टेडियम में खेला जायेगा।  तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें  1-1 की बराबरी पर चल रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह  मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं मैच में टॉस करीब आधे घंटे पहले हो जाएगा।

यहां देखें लाइव मैच 
 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं अगर आपके घर में अगर फ्री डिश टीवी है तो आप DD स्पोर्ट चैनल पर आप मैच का बिना कोई पैसा खर्च किये आनंद उठा सकते हैं।  
इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर देखी जा सकती है । साथ  ही डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है। बता दें की भारत लगातार चार साल से होम ग्राउंड पर मैच नहीं हरा है। भारत ने घरेलु मैदान पर लगातार 7 वनडे सीरीज जीत चुकी है। 
इसके अलावा  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 145 वनडे मैच खेले गए हैं।इनमें से 54 मैचों के तहत भारत को जीत मिली है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 81 मैचों के तहत जीत दर्ज की है।
वहीं 10 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला है। भारत की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 66 मैच खेले गए हैं जिनमें से भारत ने 30 जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 31 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं इस दौरान 5 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।