IND vs AUS T20: मोहाली में खूब चलता है किंग कोहली का बल्ला, यकीन नहीं तो देखें ये रिकॉर्ड्स

जयपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी 20 मैचों की सीरीज 20 सितंबर से शुरु होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच चंडीगढ के मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस मैदान पर किंग कोहली का बल्ला जमकर चलता है। इस मैदान पर विराट कोहली के शानदार आंकडे हैं। चाहे वह क्रिकेट को कोई सा भी फाॅर्मेट हो।

वनडे में विराट कोहली का इस मैदान पर शतक निकला है जबकि टी 20 में वह यहां नाबाद 82 रन की पारी खेल चुके हैं। 2016 के टी 20विश्व कप में कंगारू टीम के खिलाफ ही विराट कोहली ने 82 रन की पारी खेली थी।

इस मैदान पर विराट कोहली के खेले गये मैचों की बात करें तो कुल मिलाकर उन्होनें 13 मुकाबले खेले हैं इस दौरान 64.27 की औसत से उन्होंने इस मैदान पर 707 रन बनाए हैं । विराट कोहली ने साल 2016 में इस मैदान पर वनडे अंतर्राष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नाबाद पारी खेली थी ।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होनें यहां पिछला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 2016 में खेला था। तब ऑस्ट्रेलिया ने 161 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में भारत ने जल्द ही तीन विकेट खो दिये लेकिन इसके बाद विराट ने इसके बाद युवराज सिंह के साथ और फिर कप्तान धोनी के साथ मिलकर साझेदारी करते हुए जीत दिलाई थी। विराट ने अपनी 51 गेंदों की उस पारी में दो छक्के और दो चौके लगाए थे।