IND vs BAN: भारत ने पहला टेस्ट 188 रनों से जीत, अश्विन इतिहास रचने के करीब
जयपुर। भारत ने आज पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत की डब्लूटीसी फाइनल में पहुचने की उम्मीद बरकरार है। इस मैच में में कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया जिन्होने कुल 8 विकेट झटकेंं। यादव मैन आफ द मैच घोषित किया गया। यादव ने विकेट के अलावा 40 रनों की पारी भी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल, पूजारा के अलावा अक्षर, अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल ने 5 और सिराज ने 4 विकेट लिए। आर अश्विन को एक विकेट मिला।
दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन के पास एक बडी उपलब्धि पाने का मौका होगा। अश्विन ने भारत की पहली पारी के दौरान 58 रन की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान एक विकेट चटकाया। अगर वह दूसरे टेस्ट मैच में 11 रन और 7 विकेट ले लेते हैं तो शेन वॉर्न और स्टुअर्ट ब्रॉड के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की बात करें तो दुनिया में मात्र दो ही ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होनें 450 विकेट लेने के अलावा 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें पहला नाम आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्व शेन वॉर्न का आता है जिन्होनें टेस्ट क्रिकेट में 3,154 रन बनाए हैं और 708 विकेट लिए हैं। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3,550 रन बनाए हैं और 566 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। वहीं, आर अश्विन के नाम फिलहाल 87 टेस्ट मैच में 2,989 रन बनाए हैं। साथ ही अभी तक 443 विकेट चटका चुके हैं। अगर अश्विन दूसरे टेस्ट मैच में 11 रन और 7 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अश्विन ने 13 अर्धशतक और पांच शतक लगाए हैं। अश्विन का टेस्ट स्ट्राइक रेट 54.57 और औसत 27.17 का है।