IND vs BAN: अश्विन, श्रेयस अय्यर ने दिलाई जीत, भारत ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की

जयपुर।  दूसरे और आखिरी टेस्ट में एक समय संकट में दिख रही भारतीय टीम को  श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के बीच 71 रनों की साझेदारी ने भारत को रोमांचक जीत दिला दी।  भारत के 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर 74 रनों पर ही सात विकेट खो दिये थे। लेकिन  अय्यर (46 रन पर नाबाद 29) और अश्विन (62 रन पर नाबाद 42) ने 74 रनों की झाझेदारी कर भारत को लक्ष्य पर पहुंचा दिया।  

ऑफ स्पिनर मेहदी हजान मिराज ने 63 रन देकर पांच विकेट झटके लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।  इस जीत के साथ  भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे सीधे फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत कर लिया है। 

रविवार को खेल शुरू होने के बाद बांग्लादेशी स्पिनरों का बोलबाला भारतीयों पर भारी पड़ा। भारत ने चार विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन के दूसरे ओवर में जयदेव उनादकट (13) का विकेट गंवा दिया। मिराज को छक्के के लिए स्लॉग स्वीप करने के बाद, उनादकट शाकिब अल हसन के शिकार हो गये। 

भारत के संकटमोचक ऋषभ पंत ने आते ही आक्रमक खेलना शुरू किया लेकिन पंत भी 9 रनो पर मिराज की गेंद पर पगबधा आउट हो गये। मिराज ने  अक्षर पटेल (34) को अपना पांचवां ​शिकार बनाया और भारत को स्कोर 74 रन पर सात विकेट हो गया।  भारत बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली हार का सामना कर रहा था लेकिन अय्यर और अश्विन ने कड़े रुख के साथ उम्मीद की किरण दिखाई।