IND vs ENG: अश्विन और रवींद्र जडेजा क्यों बन भारत के लिए सिर दर्द, जानें जहां पूरा मामला

जयपुर। भारत और इंग्लैण्ड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कल लीड्स् में खेला जायेगा। दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। भारत इस सीरीज में 1—0 से बढत बनाये हुए है। अब भारत के लिए तीसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन चुनना सिर दर्द बन गया है। अगले मैच में जड़ेजा और अश्विन में से किसे खिलाया जाये यह टीम मैनेजमेंट के लिए सिर दर्द बना हुआ है।

जहां जड़ेजा ने अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है वहीं वे गेंदबाजी में अपना कमाल नहीं दिखा पाये हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ने अब तक दो टेस्ट मैचों में 44 ओवर में बिना विकेट लिए निराश किया है। दूसरी तरफ अश्विन तीसरे टेस्ट के दावेदारी पेश कर रहे हैं। क्योंकि अश्विन ने यहां काउंटी क्रिकेट खेला है, और अंग्रेजी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है।

मौसम की की बात करें तो लीड्स में तीसरा टेस्ट में पहले तीन दिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तीसरे और चौथे दिन स्पिन को मदद मिल सकती है। इसका मतलब है कि विराट कोहली को गेंदबाजी संयोजन में एक और बदलाव कर सकते हैं। कोहली चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के बजाय तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों को उतार सकते थे, और रविचंद्रन अश्विन को एक साथ खिलाया जा सकता है। ऐसे में तेज गेंदबाज इंशात शर्मा को टीम से बहार बैठना पड़ सकता है।

भारत प्लेइंग इलेवन तीसरा टेस्ट: सलामी बल्लेबाज: केएल राहुल, रोहित शर्मा, नंबर 3: चेतेश्वर पुजारा, नंबर 4: विराट कोहली, नंबर 5: अजिंक्य रहाणे, नंबर 6: ऋषभ पंत, नंबर 7: रविचंद्रन अश्विन / रवींद्र जडेजा नंबर 8: मोहम्मद शमी, नंबर 9: जसप्रीत बुमराह, नंबर 10: मोहम्मद सिराज, नंबर 11: इशांत शर्मा / शार्दुल ठाकुर