जयपुर। , T20 World Cup 2022 में आज मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था किया जिसे अर्शदीप सिंह सही साबित कर दिया।कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी के साथ शुरूआत की। पहले ओवर में कुमार ने मात्र एक अतिरिक्त के रूप में दिया। पारी का दूसरा ओवर लेकर आये अर्शदीप ने पहली बाॅल पर कप्तान बाबर आजम को आउट कर पैवेलियन भेज दिया और भारत को पहली सफलता दिलाई। बाबर आजम बिना खाता खोले आउट हो गये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये शान मसूद पहली ही गेंद पर रन आउट होने से बच गये। मसूद ने हल्के हाथों से खेलकर रन के लिए दौड पडे। कोहली हाथों में गेंद गई लेकिन वे स्टंप पर मारने में असफल हुए। इसके बाद अर्शदीप अपना अगला ओवर लेकर आये जिसमें एक शार्ट बाॅल पर रिजवान को पैवेलियन लौटा दिया।