क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रांची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने शानदार वापसि करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 विकेट के हराकर सीरीजी में 1—1 से बराबरी कर ली। भारत की तरफ से जीत के हीरो श्रेयस अय्यर और ईशान किशन रहे। श्रेयस ने शतकीय पारी खेली वहीं ईशान किशन शतक से मात्र 7 रन दूर रह गये।
मैच का हाल
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी और भारत को 279 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए रेजा हेन्ड्रिक्स ने 76 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। एडम मार्कराम ने 89 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाये वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में दो छक्के और दो चौके की मदद से 30 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर ने भी 34 गेंदों में 35 रन ठोके। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल हुए वाशिंगटन सुंदर ने एक और , कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद ने भी 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने अपना जलवा दिखाते हुए 111 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली । साथ ही 15 चौके भी लगाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 84 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली । शुभमन गिल ने भी 26 गेंदों में 28 और संजू सैमसन ने 36 गेंदों में नाबाद30 रन की पारी कायोगदान दिया।