जयपुर। टीम इंडिया ने बुधवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद जब टीम इंडिया की बस स्टेडियम से बहार निकल रही थी तो फैंस को बेहद दिल को छू लेने वाला पल देखने को मिला, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। जब टीम इंडिया की बस स्टेडियम से बाहर निकल रही थी, तो उसमें टीम का उत्साहवर्धन करते हुए भारी भीड़ आ गई। उस टाइम स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बस में बैठे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। तभी विराट ने अपने फोन की स्क्रीन को फैंस की तरफ कर दिया अनुष्का को प्रशंसकों के समर्थन की एक झलक दी। कोहली के इस कदम से फैंस खुशी से झूम उठे और खुशी से झूमने लगे।
बता दें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों की T20I श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने क्रमश: तीन विकेट और दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएल राहुल (51) और सूर्यकुमार यादव (50) ने अर्धशतक जमाया जिससे टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में आठ विकेट हाथ में रखते हुए जीत दर्ज़ कर ली। मैच में आकर, कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के तुरंत बाद, एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर 3 रन पर आउट हो गए।