IND vs SA T20 सीरीज: केएल राहुल, कुलदीप यादव टीम से बहार, ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी

जयपुर। 9 जून से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हो रही टी 20 सीरीज से पहले भारत को बडा झटका लगा है। टीम के कप्तान केएल राहुल और स्पिन कुलदीप चोट के कारण टीम से बहार हो गये हैं। बीसीसीआई ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल दाएं कमर की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि कुलदीप यादव के दाहिने हाथ में चोट लगने के कारण वह टी20 सीरीज से बाहर हो गये हैं।

ऋषभ पंत को कप्तान हार्दिक उपकप्तान
अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए उप-कप्तान नामित किया है। चयन समिति ने केएल राहुल और कुलदीप यादव की जगह किसी का नाम नहीं लिया है। दोनों क्रिकेटर अब एनसीए को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनका आगे आकलन करेगी और इलाज के भविष्य के बारे में फैसला करेगी।

गुरूवार को होगा पहला मैच
कल 9 जून गुरूवार को टी 20 सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। मैच में रुतुराज गायकवाड़ ईशान किशन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं।

भारत की T20I टीम: ऋषभ पंत (कप्तान) (wk), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (wk), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक