जयपुर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच आज 22 जुलाई को शाम 7 बजे खेला जायेगा। भारतीय वनडे टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे और रविंद्र जडेजा उपकप्तान रहेंगे। भारतीय समयानुसार मैच का सीधा प्रसारण शाम 7 बजे से डीडी स्पोर्ट पर किया जायेगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
बता दें कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर कई अनुभवी खिलाडियो के बिना आई हुई है जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीप बुमराह जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे में भारत में संभावित प्लेइंग इलेवन ऐसी रह सकती है—
शिखर धवन और इर्शान किशन पारी की शुरूआत करते हुए दिख सकते हैं। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा को तीन नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिल सकता है। नंबर चार और पांच पर क्रमश सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और आलराउंडर रविंद्र जडेजा भारत के लिए फिनशर की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे।
बॉलिंग डिपोर्टमेंट की बात करें तो बुमराह, शमी गैरहाजरि में आवेश खान और अशरदीप सिंह मुख्य बॉलर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में उपलब्ध रहेंगे। स्पिन विभाग में यजुवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा नजर आने वाले हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
Shikhar Dhawan , Ishan Kishan, Deepak Hooda, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Sanju Samson, Ravindra Jadeja, Avesh Khan, Yuzvendra Chahal, Prasidh Krishna, Arshdeep Singh