IND vs WI: चौथा टी 20 मैच आज, रोहित शर्मा हुए फिट, श्रेयस अय्यर को लौटना होगा फाॅर्म में

जयपुर। भारत और वेस्टइंडीज के बची पांच टी 20 सीरीज का चौथा  मैच आज फ्लोरिडा में खेला जायेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। भारत इस सीरीज में दो मैच जीतकर 2-1 से आगे है। भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि टीम के कप्तान रोहित चोट से उबर चुके हैं और वे आज के मैच मे खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले मैच में कप्तान रोहित चोटिल हो गये थे और उन्हें मैच के बीच में ही रिटायरहर्ट होना पडा था। वहीं, इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव को भी मौका मिल सकता है।

श्रेयस को दिखानी होगी फाॅर्म
मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। श्रेयस को शार्ट बाॅल खेलने काफी परेशानी आ रही है। ऐसे में श्रेयस को एशिया कप और विश्वकप टीम में जगह बनाने के लिए अपना बेस्ट देना होगा। श्रेयस पिछले इस सीरीज की पिछली तीन पारियों में केवल 24, 10 और 0 रन बनाये हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पारी के ओपनिंग करते हुए नजर आयेंगे। तीसरे नंबर पर एक बार फिर से श्रेयस के पास मौका होगा। चौथा  नंबर पर ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद पांचवे, छटवें और सातवें नंबर पर हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक नजर आयेंगे। गेंदबाजी डिपार्टमेंट में आज गेंदबाजी की शुरू आत भुवनेश्वर कुमार के साथ अर्शदीप सिंह नजर आ सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा रवि विश्नोई और कुलदीप यादव संभालेंगे।
रोहित शर्मा कप्तान, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर,ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्कित, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और अदर्शदीप सिंह।