IND vs WI : जानिए दोनों टीमों में किसका पलडा रहा है भारी, ऐसे रहे हैं हैड-टू-हैड मुकाबले

जयपुर। भारतीय टीम इन वेस्टइंडीज के साथ तीन वनडे मैच एवं 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। कल यानि 22 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय वनडे टीम अगुवाई ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्‍पेन में स्थित क्‍वीन्‍स पार्क मैदान पर खेला जाएगा। आइये यहां हम आपको बताते हैं कि दोनों टीमें वनडे में कितनी बार आमने सामने हुई हैं और किस टीम का पलडा भारी रहा है।

बता दें कि अब भारत और वेस्टइंडीज 136 बार वनडे में आमने सामने हुई हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 67 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ हैं। वहीं, मेजबान टीम ने 63 मैच जीतकर टीम इंडिया को कडी टक्कर दी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैच टाई रहे हैं। वहीं, 4 मैचों के नतीजे नहीं निकल पाए हैं ।
वहीं अगर सिर्फ घरेलू मैदान की बात करें तो वेस्टइंडीज ने अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ खेले 39 मैचों में से 20 मैच जीते हैं ।

बता दें कि भारतीय टीम इस बार अनुभवी खिलाडियों के बिना वेस्टइंडीज दौरे पर है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिये जाने के कारण ओपन बल्लेबाज शिखर धवन कप्तानी संभालेंगे। वेस्टइंडीज दौरे से रोहित शर्मा, विराट कोहली,जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

India की वनडे टीम— Shikhar Dhawan (C), Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill, Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, Deepak Hooda, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Ishan Kishan, Sanju Samson, Shardul Thakur, Yuzvendra Chahal, Avesh Khan, Prasidh Krishna, Mohammed Siraj, Arshdeep Singh

West Indies की वनडे टीम- Nicholas Pooran (C), Shamarh Brooks, Brandon King, Rovman Powell, Keacy Carty, Kyle Mayers, Jason Holder, Gudakesh Motie, Keemo Paul, Shai Hope, Akeal Hosein, Alzarri Joseph, Jayden Seales.